रविवार, 16 मई 2021

संबंधवाचक सर्वनाम की परिभाषा और उदाहरण

 इस लेख के अंतर्गत आप संबंधवाचक सर्वनाम की परिभाषा और उदाहरण का विस्तृत रूप से अध्ययन करेंगे।

यह सर्वनाम का एक भेद है , जिसमें विद्यार्थियों को भ्रम के कारण समझने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इन दिक्कत को पहचान करते हुए हमने इसे सरल बनाने का प्रयास किया है।

इस लेख के अध्ययन से आप संबंधवाचक सर्वनाम को भलीभांति समझेंगे , साथ ही सर्वनाम के विषय में गहन जानकारी भी हासिल करेंगे।

संबंधवाचक सर्वनाम की पूरी जानकारी

परिभाषा:-

वह सर्वनाम शब्द जिसके कारण संज्ञा तथा सर्वनाम के साथ संबंध प्रकट होता है, उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। वह सर्वनाम शब्द जिसके कारण दूसरे सर्वनाम या संज्ञा से संबंध स्थापित किया जाए उसे ही संबंध वाचक सर्वनाम कहते हैं।

जैसे -जो,सो।

संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण

वह सर्वनाम शब्द जो किसी उपवाक्य में प्रयुक्त होकर संज्ञा तथा सर्वनाम के साथ संबंध बताता हो , वहां संबंधवाचक सर्वनाम माना जाता है।

इसका संबंध जो,सो सर्वनामिक शब्दों से स्पष्ट होता है जैसे –

  • जो सोता है वो खोता है।
  • यह वही आदमी है जो परसों यहाँ आया था।
  • जो जैसा करता है, वैसा ही भरता है।
  • जो आया है सो जाएगा भी।
  • जिसकी लाठी उसकी भैंस।
  • जो जीता वही सिकंदर।
  • जो परिश्रम करता है सफल वही होता है।
  • जिसकी जैसी सोच होती है उसकी वैसी ही बरकत होती है।
  • जो कर्मठ है सो ही जीत का हक़दार है।
  • जितना मेहनत करोगे उतना जिंदगी में आगे बढ़ोगे।
  • यह वही बालक है जिसने मेरी पढाई में मदद की थी।
  • यह वही व्यक्ति है जो पिछली प्रतियोगिता में प्रथम आया था।
  • जैसा बोएगा वैसा ही पाएगा।
  • यह वही छात्र है जो पढ़ने में बहुत अच्छा बताया जाता है।
  • जो मन लगाके पढ़ेगा सो ही बड़ा व्यक्ति बनेगा।

अन्य सर्वनाम की जानकारी भी प्राप्त करें

सर्वनाम के अन्य भेद की भी जानकारी आप इसी तरह प्राप्त कर सकते हैं जिस प्रकार आपने संबंधवाचक की प्राप्त की। नीचे दिए गए लेखों को पढ़कर आप सर्वनाम की संपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं।

पुरुषवाचक सर्वनाम

निश्चयवाचक सर्वनाम

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

प्रश्नवाचक सर्वनाम

निजवाचक सर्वनाम

कोई टिप्पणी नहीं:

मौलिक कर्त्तव्य

                                  मौलिक कर्त्तव्य चर्चा में क्यों? भारत सरकार ने संविधान दिवस की 70वीं वर्षगाँठ के अवसर पर ‘संविधान से समरसत...