वचन किसे कहते हैं  ? वचन के कितने प्रकार हैं ? | What is Vahan? What are the type of vachan?

वचन

संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के जिस रूप से संख्या का बोध हो, उसे 'वचन' कहते है।

जैसे- तालाब में मछलियाँ तैर रही हैं।
माली पौधे सींच रहा है।

वचन दो प्रकार के होते है-

1. एकवचन
2. बहुवचन

1. एकवचन

शब्दों के जिस रूप से एक वस्तु का बोध होता है, उसे एकवचन कहते हैं।
उदाहरण:-
जैसे-  स्त्री, घोड़ा, नदी, रुपया, लड़का, गाय, सिपाही, बच्चा, कपड़ा, माता, माला, पुस्तक, टोपी, बंदर, मोर आदि।

2. बहुवचन

शब्द के जिस रूप से एक से अधिक व्यक्ति या वस्तु होने का ज्ञान हो, उसे बहुवचन कहते है।
उदाहरण:-
जैसे- स्त्रियाँ, घोड़े, नदियाँ, रूपये, लड़के, गायें, कपड़े, टोपियाँ, मालाएँ, माताएँ, पुस्तकें, वधुएँ, गुरुजन, रोटियाँ, लताएँ, बेटे आदि।